गैंगस्टर लखबीर लांडा की धमकी के बाद दिल्ली स्पेशल सेल के 3 अधिकारियों को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा बीजेपी संसदीय दल की मीटिंग में पहुंचे पीएम मोदी, सांसदों ने किया स्वागत महाराष्ट्र सरकार ने इंटर कास्ट और इंटर रिलीजन विवाह के मुद्दों को निपटाने के लिए कमेटी बनाई तेलंगाना: कांग्रेस अध्यक्ष की हैदराबाद कमिश्नर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन की अपील, कई नेता गिरफ्तार संसद में रणनीति को लेकर मल्लिकार्जुन खड़के के कार्यालय में विपक्षी दलों की बैठक होगी गुजरात में AAP के 5 विधायकों के साथ ईशुदान गढ़वी दिल्ली पहुंचे मैरिटल रेप मामले में सुप्रीम कोर्ट जनवरी के दूसरे सप्ताह में सुनवाई करेगा BRS बनने के बाद आज दिल्ली में होगा कार्यालय का उद्घाटन, KCR- के कविता रहेंगे मौजूद भारत-चीन तनाव पर बोला अमेरिका- राहत की बात कि दोनों पक्ष पीछे हट गए असम: गुवाहाटी में पुलिस ने 14 करोड़ की ड्रग्स जब्त की

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, कांग्रेस सांसद का देहांत।

अभी उनका जालंधर लोकसभा सीट से ही संसदीय कार्यकाल चल रहा था। आज सुबह ही, उनकी मृत्यु होगयी।
By: MGB Desk
| 14 Jan, 2023 12:57 pm

खास बातें
  • कांग्रेस सांसद का देहांत।
  • भारत जोड़ो यात्रा के दौरान।
  • वह जालंधर से ही यात्रा में शामिल हुए।

जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी, वह पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और जालंधर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से संसद भी रहे हैं। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर संसदीय चुनाव लड़ा था और जीते थे। इसके अलावा वह 2019 में भी लोकसभा सांसद रहे। अभी उनका जालंधर लोकसभा सीट से ही संसदीय कार्यकाल चल रहा था। आज सुबह ही, उनकी मृत्यु होगयी। अस्पताल से सुचना मिली है की, उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक था। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, वो बेहोश हो कर गिर पड़े और उन्हें तुरंत की अस्पताल में भर्ती किया जहाँ उनकी आत्मा ने शरीर पहले ही त्याग दिया था। पंजाब CM भगवंत मान ने ट्वीट करके उनकी अचानक हुई मृत्यु पर शोक जताया। 

भारत जोड़ो यात्रा के चलते, वह जालंधर से ही यात्रा में शामिल हुए और राहुल गाँधी के साथ ही कंधे से कन्धा मिलते चलते रहे। उनकी मृत्यु धड़कनो की तेज़ रफ़्तार की वजह से हुई, बताया जा रहा है।  कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा को शनिवार, आज सुबह 7 बजे लुधियाना के कुपवाड़ा से जांलधर के गौरैया के लिए प्रस्थान किया गया था। 10 बजे गौरैया पहुंचने पर वहां भोजन और विश्राम की पूरी सुविधा यात्रियों के लिए करी गयी थी। दोपहर के 3 बजे काफिले को फिर से रफ़्तार पकड़ना था, और 6 बजे फगवाड़ा बस स्टैंड पर पहुंचना था। फगवाड़ा के मेहत गांव में रात के विश्राम के लिए ठहरना था। परन्तु,स्तिथि देखते  हुए यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। 

Tags: