गैंगस्टर लखबीर लांडा की धमकी के बाद दिल्ली स्पेशल सेल के 3 अधिकारियों को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा बीजेपी संसदीय दल की मीटिंग में पहुंचे पीएम मोदी, सांसदों ने किया स्वागत महाराष्ट्र सरकार ने इंटर कास्ट और इंटर रिलीजन विवाह के मुद्दों को निपटाने के लिए कमेटी बनाई तेलंगाना: कांग्रेस अध्यक्ष की हैदराबाद कमिश्नर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन की अपील, कई नेता गिरफ्तार संसद में रणनीति को लेकर मल्लिकार्जुन खड़के के कार्यालय में विपक्षी दलों की बैठक होगी गुजरात में AAP के 5 विधायकों के साथ ईशुदान गढ़वी दिल्ली पहुंचे मैरिटल रेप मामले में सुप्रीम कोर्ट जनवरी के दूसरे सप्ताह में सुनवाई करेगा BRS बनने के बाद आज दिल्ली में होगा कार्यालय का उद्घाटन, KCR- के कविता रहेंगे मौजूद भारत-चीन तनाव पर बोला अमेरिका- राहत की बात कि दोनों पक्ष पीछे हट गए असम: गुवाहाटी में पुलिस ने 14 करोड़ की ड्रग्स जब्त की

Honey Singh: रैपर ने अपनी मेंटल हेल्थ पर किए चौंकाने वाले खुलासे, कहा- दीपिका ने दिया उस समय साथ

Honey Singh: फिल्म इंडस्ट्री के विवादित और लोकप्रिय रैपर हनी सिंह अक्सर ही अपने गानों और व्यक्तिगत जीवन को लेकर ख़बरों में बने हुए रहते है। आज भी फैंस उनके नए रैप का इंतजार बेसब्री करते रहते हैं।
By: Sangrilla Thakur
| 16 Jan, 2023 6:29 pm

खास बातें
  • हनी सिंह ने कई चौकाने वाले खुलासे किए
  • मेन्टल हेल्थ से जूझने के दौरान कई सेलेब्स ने की मदद
  • दीपिका पादुकोण ने डॉक्टर का सुझाव दिया था

Honey Singh: फिल्म इंडस्ट्री के विवादित और लोकप्रिय रैपर हनी सिंह अक्सर ही अपने गानों और व्यक्तिगत जीवन को लेकर ख़बरों में बने हुए रहते है। आज भी फैंस उनके नए रैप का इंतजार बेसब्री करते रहते हैं। साल 2014 में आया उनका एल्बम "देसी कलाकार" खूब चला था , लेकिन उसके बाद हनी इंडस्ट्री से गायब हो गए। अब हाल में ही हनी सिंह अपने नए एल्बम 3.0 को लॉन्च किया है। जिसके बाद वो म्यूजिक वर्ल्ड में वापस आ गए हैं। प्रोफेशनल करियर के साथ साथ हनी सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ में भी कई उतार -चढ़ाव देखे। कुछ समय पहले ही उनका अपनी पत्नी के साथ तलाक हो गया और अब वो  एक्ट्रेस टीना थडानी को डेट कर रहे हैं। 

हाल ही में, हनी ने अपने मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए बताया कि उस दौरान किन बॉलीवुड सेलेब्स ने उनकी मदद की थी। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान हनी ने अपना दर्द बयान किया। उन्होंने बताया की जब वो मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे तब दीपिका पादुकोण ने उनकी बड़ी मदद की थी।  दीपिका ने उन्हें एक डॉक्टर का सुझाव दिया था, जब उनको समझ नहीं आ रहा था कि किस डॉक्टर से संपर्क किया जाए। 

हनी सिंह ने कहा, 'सबने मेरा बहुत सपोर्ट किया है। जब मैं बिलकुल खराब वक्त से गुज़र रहा था और कुछ समझ नहीं आ रहा था क्या करूं और किस डॉक्टर के पास जाऊं, तब उस समय दीपिका पादुकोण ने मेरी बहुत मदद की। दीपिका ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है।" हनी ने बताया कि दीपिका भी मेंटल प्रॉब्लम से गुजर चुकी हैं , इसलिए उन्हें लगा मेरी प्रॉब्लम उनकी जैसी है। हालाँकि हनी का केस बहुत ज्यादा सीरियस था। 

इसके अलावा हनी ने ये भी बताया की इंडस्ट्री से और लोगो ने भी उनकी मदद की थी। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार, अक्षय कुमार उन्हें कभी-कभी फोन किया करते थे। साथ ही उस समय शाहरुख खान ने भी उनका बहुत साथ दिया था। हनी सिंह ने कहा, 'शाहरुख भाई ने काफी सपोर्ट किया, अक्षय पाजी के फोन आए। मैं फोन पर भी बात नहीं करता था।" उन्होंने आगे बताया कि पांच साल तक उन्होंने फोन पर बात नहीं की और 3 साल तक टेलीविजन नहीं देखा। 

हनी सिंह के वर्क फ्रंट की बात करे तो उन्होंने अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'सेल्फी' और सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' में गाने गाए हैं। फैंस को हनी सिंह के इन नए गानों का बेसब्री से इंतजार है।
 

Tags: